Editors Choice

3/recent/post-list

लोकतांत्रिक पंचायत महापर्व पर महान मतदाता केवल विकास हेतु योग्य उम्मीदवार को चुनें : पीडब्ल्यूएस प्रमुख

  • लोकतांत्रिक पंचायत महापर्व पर महान मतदाता केवल विकास हेतु योग्य उम्मीदवार को चुनें : पीडब्ल्यूएस प्रमुख
  • भ्रष्टाचारमुक्त, अपराधमुक्त, विकासयुक्त पंचायत हेतु वोट जरूरी

DEVA TV : आपकी आवाज आपके साथ

बस्ती। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने जन जागरूकता अभियान के दौरान आज बस्ती जनपद में मतदाताओं को जागरूक करते हुए उन्हें केवल भ्रष्टाचारमुक्त, अपराधमुक्त, विकासयुक्त क्षेत्र हेतु वोट देने के लिए प्रेरित किया।

जानकारी के अनुसार आज बस्ती जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक पंचायत महापर्व पर महान मतदाताओं को अपने सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए बिना किसी प्रलोभन के मात्र भ्रष्टाचारमुक्त, अपराधमुक्त व विकासयुक्त क्षेत्र हेतु केवल योग्य प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ