रोजा हक पर रहने की ताक़त और इंसान को अपने नफ्स को काबू में रखने की तालीम देता है : बेगम नसीमा रज़ा
DEVA TV : आपकी आवाज आपके साथ
लखनऊ : रमजान का महीना बड़ी खेरो आफियत का महीना है। यह महिना रेहमत, मगफरत और नजात का महीना है। इस अजीम महीने की खासूसियत रोजा है। इन ख्यालात का इजहार सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ की रहने वाली बेगम नसीमा रज़ा ने किया। इन्होंने आगे कहा की रोजा की हालत में झूट बोलना और बुरे कामों से अपने को दूर रखना चाहिए। अपनी इबादत को बर्बाद नहीं करना चाहिए। जब इंसान रोजा रखता है तब वोह अल्लाह के हुकुम की तामील करता है। बेगम नसीमा रज़ा आगे कहा की रोजा हक पर रहने की ताक़त और इंसान को अपने नफ्स को काबू में रखने की तालीम देता है। बेगम नसीमा रज़ा ने अल्लाह से दुआ की अल्लाह जल्द से जल्द इस कारोना जैसी महामारी से लोगों को निजात दिलाए और सभों के जानोमाल की हिफाजत फरमा।
0 टिप्पणियाँ