हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
मांडा। मांडा थाना क्षेत्र दशवार गाँव में चुनावी रंजीश को लेकर दो पक्षो के बीच में हुई मारपीट घटना के बाद थाना स्थानीय पर सम्बन्धित पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमे में दो वांछित अभियुक्त को आज मांडा पुलिस ने धर पकड़ा।
![]() |
दो वांछित अभियुक्त और पुलिसकर्मी |
गहनता से पूछ ताछ पर दोषियों के निशान देहि पर मांडा पुलिस ने विवाद में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर लिया है।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डा0भीम कुमार गौतम के निर्देशन मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना मांडा के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकेवल यादव ने आज करीब आठ बजे सुबह में हत्या के प्रयास के मुकदमे से जुड़े आरोपी राम पति पुत्र बाउल उम्र 54 वर्ष तथा रामपति पुत्र बाउल उम्र 52 वर्ष निवासी दशवार मांडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुशार इन लोगो को खिलाफ मुकदमा 141/2021से सम्बन्धित आगे की कार्यवाही पूरी की गयी।
0 टिप्पणियाँ