इलाहाबाद व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ खन्ना एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० आर० पी० मिश्र के निधन पर सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने जताया शोक
DEVA TV : आपकी आवाज - आपके साथ
प्रयागराज। भाजपा नेता एवं प्रयागराज सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इलाहाबाद व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ खन्ना (झब्बू भईया) एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो०आर०पी मिश्र के निधन पर सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रो० जोशी ने कहा कि ओंकार नाथ खन्ना “झब्बू भईया” के अकस्मिक निधन से दुख हुआ। झब्बू भईया मेरे बड़े भाई विजय बहुगुणा के सहपाठी व धनिष्ठ मित्र थे तथा उनसे हमारे पारिवारिक सम्बंध थे। उनका स्नेह सदैव हम भाई, बहनों के साथ रहा। वह अत्यंत लोकप्रिय व प्रतिष्ठित व्यपारी एवं नागरिक थे। उनके निधन से प्रयागराज के सामाजिक जीवन को क्षति हुयी है। इस शोक की घड़ी मे हम उनके परिवार के साथ हैं। वहीं दिवंगत कुलपति के निधन पर सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रो०आर०पी मिश्रा एक सुविख्यात शिक्षक थे। उन्हे गांधी दर्शन में विशेष रुचि थी और मैने इस विषय पर उनके कई उद्भोदन सुने थे। अनेक किताबों के रचायता प्रो मिश्रा ने इलाहाबाद विश्व विद्यालय के कुलपति के पद पर रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका स्वर्गवास शिक्षा जगत के लिए बड़ी हानि है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
0 टिप्पणियाँ