Editors Choice

3/recent/post-list

महानगर में किया गया सैनीटाइज, महापौर प्रयागराज ने घर पर रहने की लोगो से की अपील

महानगर में किया गया सैनीटाइज, महापौर प्रयागराज ने घर पर रहने की लोगो से की अपील


DEVA TV : आपकी आवाज आपके साथ

प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना की बढ़ती रफ़्तार की रोकथाम के लिए नगर निगम प्रयागराज द्वारा विशेष सैनिटाइजेशन अभियान के तहत साउथ मलाका नवाब की रसोई, के पीछे बस्ती मे, मुंडेरा, दारागंज मुख्य मार्ग, बहादुरगंज लछ्मण मार्केट, रामभवन, कोठपरचा, जयन्तीपुर, त्रिवेणी पुरम झूसी, आवास विकास कॉलोनी झूसी, इंडलपुर नैनी, एलनगंज, ए डी ए कॉलोनी नैनी, रम्मन का पूरा, लूकरगंज, जयन्तीपुर, सुलेम सराय, शहगंज, करैली,  धूमनगंज, काजीपुर, चक दाऊद नगर, बहादुरगंज, स्टेनली रोड, ताशकंद मार्ग, शान्तिपुराम, ट्रांस्पोर्ट नगर, सैनिक  कॉलोनी, लूकरगंज, अबूबकर पुर, मेडिकल चौराहा, महेवा, इंदलपुर गंगोत्री नगर नैनी, बालसन चौराहा, कटरा, दारागंज शमशान घाट, ताशकंद मार्ग, काजीपुर, चिन्तामणि रोड, मेडिकल कैम्पस, टैगोर टॉउन, छोटा बघाड़ा, बैंक रोड, चर्च लेन, मॉडल रोड मुट्ठीगंज, छोटा/बड़ा चौराहा मुट्ठीगंज सी आर पी एफ कैम्प, चंद्रलोक टाकीज के पीछे एव अन्य कोरोना मरीजो के घरों में सैनिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक कराया गया। इसके अतिरिक्त सभी शमशान घाटो पर पेयजल हेतु टैंकर की व्यवस्था की गई व करोना महामारी के बढते हुये प्रकोप को द्वष्टिगत प्रयागराज की समस्त छोट़ी,बडी़ गलियों मे बेहतर ढंग से सैनिट्रजेशन करने के लिये नगरनिगम के सभी जोनल अधिकारियों के मांग के अनुसार प्रयागराज के सभी आठों जोन मे 100 बैटरी संचालित सैनिटाइजेशन मशीन को समस्त जोनल अधिकारियों को दिया गया । 


आइए जाने किस जोन में कितनी मशीन लगाई गई

(1) जोन-1=   10 मशीन।                     

(2) जोन-2=   15 मशीन।                     

(3) जोन-3=   15 मशीन ।                    

(4) जोन-4=   15 मशीन।                     

(5) जोन-5=    8 मशीन।                     

(6) जोन-6=    5 मशीन ।                      

(7) जोन-7=    5 मशीन।              

(8) जोन-8=   5 मशीन।।                        


महापौर अभिलाषा गुप्ता "नंदी" ने महानगर की जनता से की अपील

प्रयागराज की जनता से अपेक्षा है घर पर रहे बिना कार्य घर से न निकले, मास्क का प्रयोग करे अपने अपनों को सुरक्षित रखे सामाजिक दूरी बनाये कुछ दिन की बात है आपकी सजकता हमे कोरोना पर जीत दिलाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ