उतरांव पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमे में वांछित अभियुक्त जावेद अहमद को किया गया गिरफ्तार
उतरांव, प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक गांगापार धवल जयशवाल व क्षेत्राधिकारी हंडिया सन्तोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उतरांव प्रवीण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0निरीक्षक दिनेश कुमार दिनकर का0सुधीर सिंह व का0 युवराज सिंह ने बलात्कार के मुकदमे में वांछित अभियुक्त जावेद अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी ग्राम बारो थाना-उतरांव प्रयागराज उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया।
0 टिप्पणियाँ