Editors Choice

3/recent/post-list

आक्सीजन सिलेंडर लेने वालों की भीड़ को संभालने फोर्स लेकर पहुंचे एसपी

आक्सीजन सिलेंडर लेने वालों की भीड़ को संभालने फोर्स लेकर पहुंचे एसपी यमुनापार


देवा टीवी : राजेश सरकार की रिपोर्ट

नैनी, प्रयागराज। भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के नैनी स्थित पारेरहाट प्लांट पर रविवार रात को आक्सीजन सिलेंडर लेने वालों की भीड़ को सम्भालने के लिए एसपी यमुनापार प्रयागराज को फोर्स तैनात करनी पड़ी। कोराना संक्रमित मरीजों की मदद करने के उद्देश्य से सरकारी रेट पर दिन व

 

रात आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करने का एलान विधायक ने किया था। जिसके बाद से खाली सिलेंडर लेकर लोग इनके प्लांट पहुंचने लगे। भीड़ लगातार बढ़ने से सिलेंडर आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने लगा। विधायक के प्लांट के सामने सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी। जिससे उधर से पैदल निकलना मुश्किल हो गया था। स्वयं विधायक ने समस्या को संज्ञान में लिया और लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन के लिए एसपी से वार्ता की। इसके बाद नैनी थाने की फोर्स समेत एसपी मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में स्थिति नियंत्रण में हो गई। इसके बाद

आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति केवल कोविड-19 अस्पतालों के लिए सुनिश्चित कर दी गई। विधायक ने बताया कि वर्तमान में छोटे बड़े कुल पांच हजार आक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन सप्लाई किए जा रहे हैं। कोविड महामारी से लड़ाई के लिए प्लांट की क्षमता बढ़ाने की भी उन्होंने बात कही। उन्होंने बताया कि यह समय महामारी की चपेट में आए लोगों को बचाने का है। उनकी प्राथमिकता मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने और उनकी जान बचाने की है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ