पं. श्याम बिहारी के निधन पर पलिया व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया
पलिया कलां खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व बिल्हौर कानपुर से लगातार चार बार सांसद रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्र के दिनांक 20.4.2021 को निधन हो जाने पर पलिया नगर व्यापार मण्डल (कंछल समूह) के पदाधिकारियों द्वारा शोक प्रकट किया गया। अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के वरिष्ठतम नेता श्याम बिहारी मिश्रा के निधन से पलिया नगर व्यापार मण्डल परिवार अत्यंत दुखी है एवं उनके प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है। मिश्रा का निधन व्यापारी समाज के लिये अपूरणीय क्षति है जो कभी भी पूरा नही किया का सकता है। ज्ञात हो कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा वर्ष 1984 से 2005 तक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनके द्वारा संगठन को काफी ऊंचाइयां प्रदान की गयी। उनके द्वारा व्यापारी समाज के लिए किए गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (बनवारी लाल कंछल जी समूह) की पलिया इकाई पलिया नगर व्यापार मण्डल द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से पलिया नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनन्द, उपाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, विजय नरायन महेन्द्रा, राजीव शुक्ला, पलिया विधान सभा अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहनिया, महामंत्री के के अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता, महामंत्री मो0 फिरोज खान, कोषाध्यक्ष विजेंद्र गर्ग, तहसील युवा नगर अध्यक्ष फुरकान अंसारी, महामंत्री उदित माहेश्वरी, सहित अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ