Editors Choice

3/recent/post-list

महामंत्री रामजी मिश्र के प्रयास से वार्ड 33 काजीपुर नैनी में कराया गया सैनिटाइजेशन

 वार्ड 33 काजीपुर नैनी में कराया गया सैनिटाइजेशन


देवा टीवी संवाददाता/राजेश सरकार/देवाशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

नैनी, प्रयागराज। कोरोना महामारी से बचाव तथा इसके बढ़ते हुए खतरे को निष्प्रभावी करने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नैनी मंडल के महामंत्री रामजी मिश्र के प्रयास से वार्ड 33 काजीपुर में एक-एक गली मोहल्ले में सैनिटाइजर के छिड़काव का कार्य व्यक्तिगत रूप से  पूर्ण किया गया। विगत वर्ष की भांति रामजी मिश्र द्वारा पुनः क्षेत्र को पूर्णतः सैनिटाइज कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्य अनवरत चलता रहेगा। सम्पूर्ण काजीपुर क्षेत्र में अपने व्यक्तिगत साधनों से किये गए उनके कार्यों को आम जनमानस  ने खूब सराहा। रामजी मिश्र ने कहा कि यह क्षेत्र मेरे परिवार की  भांति है। इस सम्पूर्ण क्षेत्र को महामारी से बचाने के लिए हर प्रकार से तत्पर हूं। मानवता की सेवा ही मेरा लक्ष्य है। इसे ही अपना धर्म मानता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ