विधायक के ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक
देवा टीवी संवाददाता/राजेश सरकार
नैनी, प्रयागराज। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज व एसपी यमुनापार ने नैनी क्षेत्र में विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी के ऑक्सीजन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कुछ नये निर्देश भी दिए। विगत दिनों प्लांट परिसर में भीड़ जमा होने से आक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो गया था। कर्मचारियों को आक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग में काफी परेशानी होने लगी थी। जिसके बाद एसडीएम करछना ने हालात का जायजा लिया और पब्लिक के बजाय केवल अस्पतालों को आक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने का निर्देश दिया था। आम जनता के लिए चौबीस घंटे आक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति की व्यवस्था विधायक ने उनकी तकलीफ को देखकर की थी। लेकिन कुछ लोगों ने विधायक की मदद का नाजायज लाभ उठाने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ने लगी जिसपर प्रशासन ने नियंत्रण करते हुए नये दिशा निर्देश जारी कर दिए। अब आक्सीजन गैस सिलेंडर की सप्लाई कोविड अस्पतालों के लिए की जा रही है। जनता को इससे झटका लगा है।
0 टिप्पणियाँ