कोराना संक्रमित मरीजों के लिए विधायक हर्षवर्धन की सार्थक पहल
विधायक की घोषणा से आक्सीजन सिलेंडर की खपत बढ़ी
DEVA TV : आपकी आवाज-आपके साथ
नैनी, प्रयागराज। कोराना संक्रमित मरीजों के इलाज में मदद के लिए भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई जनप्रतिनिधि होने का असल दायित्व निभाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रयागराज में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आक्सीजन सप्लाई की 100 प्रतिशत गारंटी की बात की है। जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना संक्रमित मरीज व उनके परिवार दर-दर भटक रहे हैं। वहीं शहर उत्तरी से बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दरियादिली दिखाते हुए नैनी स्थित अपने फैक्ट्री से 24 घंटे आक्सीजन सप्लाई का ऐलान किया है। उनके पहल से असर पड़ता दिख रहा है। मार्च माह में जहां उनकी फैक्ट्री से रोजाना
700 सिलेंडर की आपूर्ति हो रही थी। वहीं इस समय रोजाना 21 सौ सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है। आज तक का यही आंकड़ा रहा। इससे पता चलता है कि वर्तमान में कोराना की रफ्तार संगम सिटी में बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि प्रयागराज में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आक्सीजन सप्लाई की कमी होने से मरीजों पर आफत टूट पड़ी थी।गारंटी की बात की है। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने अपने सोशल अकाउंट से पोस्ट कर यह अपील की है कि जिनके पास खाली सिलेंडर पड़े हों तो उसे लेकर उनके ऑक्सीजन प्लांट अशोक टॉकीज चौराहा काटन मिल नैनी पहुंचे, जहां विधायक द्वारा उन्हें आक्सीजन व्यवस्था करा दी जाएगी। यह जानकारी उनके मीडिया प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने दी है।
0 टिप्पणियाँ