Editors Choice

3/recent/post-list

हम सारे धर्म के लोग मिलकर कोरोना को करेंगे खत्म - मो. शारिक



हम सभी धर्म के लोग मिलकर कोरोना को करेंगे खत्म - मो. शारिक

यूपी न्यूज़ : संवाददाता
नैनी, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. शारीक ने कहा कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम भगवान का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान परशुराम संघ विष्णु जी की उपासना की जाती है। इस कारण से अक्षय तृतीया का महत्व है। आज ही के दिन राजा भगीरथ के हजार वर्षों की कठोर तपस्या के कारण अक्षय तृतीया के ही दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थी। इस दिन का विशेष महत्व होता है। छतिया पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। बंगाल प्रांत में इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करके व्यापारी वर्ग नए तरीके से लेखा-जोखा की किताब का आरंभ करते हैं। इस वर्ष लोगों ने अपने घर में पूजा अर्चना के साथ प्रार्थना की कि हमारा देश इस महामारी कोरोना वायरस से छुटकारा मिले और माहे रमजान भी चल रहा है। आज रमजान का दूसरा दिन है और पूरे देश के मुसलमान अपने घरों में नमाज अदा कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का भी पालन किए हुए हैं। घरों से बाहर कोई नहीं निकल रहा है। इस देश में गंगा जमुना तहजीब वाले लोग है, हम सभी  धर्मों के लोगों ने एक साथ यह ठान लिया है कि हमें प्रार्थना और दुआ एक धर्म के लिए नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए करनी है। ऐसा प्यारा भारत है हमारा, ऐसा प्यारा हिंदुस्तान है हमारा, हमें गर्व है कि हम ऐसे देश में रहते हैं और सारे धर्मों के लोग एक साथ इस महामारी के खिलाफ खड़े हैं। सब लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इसी तरीके से का पालन होता रहा तो हम यह कोरोना जैसे महामारी बीमारी से जंग जीत जाएंगे। सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर लगे हुए है। हम कोरोना से जंग जरूर जीतेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ