अनुज सिंह परिहार
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर भाजपाइयों ने बाबा साहब को किया याद - अनुज सिंह परिहार
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला सूचना प्रमुख अनूज सिंह परिहार ने बताया कि भाजपा यमुनापार टीम द्वारा जिलाध्यक्ष विभव नाथ की अगुवाई देश में शिक्षा की अलख जगाने वाले कानून व संविधान के रचयिता भारत रत्न विजेता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 129 वी जयंती पर यमुनापार सभी मंडलों पर जाकर डॉक्टर साहब के प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ाकर, गरीब असहाय व दलित लोगों के बीच भोजन प्रसाद वितरित किया और लोगों से कोरोना मुक्त देश का आवाहन करते हुए शिक्षा के प्रति जागरुक किया।
इसी कड़ी में बीजेपी सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार ने बताया कि जिसे अपने दुखों से मुक्ति चाहिए उसे लड़ना होगा जिसे लड़ना है उसे पढ़ना होगा क्योंकि ज्ञान के बिना लड़े तो हार सुनिश्चित है ऐसी सोच रखने वाले संविधान के रचयिता व कानून के ज्ञाता भारत रत्न से सम्मानित डॉ बाबा साहेब जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन व कोटि-कोटि नमन करते हुए लोगों कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से के बारे में भी जागरूक किया और गांव समाज व क्षेत्र कोई व्यक्ति इस भयंकर महामारी के बीच भूखा न रहे हमारी भाजपा यमुनापार टीम का यह प्रयास रहेगा। इस अवसर पर। टीम के अनेक गणमान्य लोग जैसे जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पटेल सरदार पतिविंदर सिंह अ.स. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी,मंजू सिंह व भाजपा युवा कार्यकर्ता देवाशीष श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रहे।
0 टिप्पणियाँ