रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी से वार्तालाप कर जिले का हाल जाना, साथ ही जिले में आरोग्य सेतु एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवाने का दिया निर्देश
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया विद्युत कर्मियों का अभिनंदन
यूपी न्यूज़ :संवाददाता
प्रयागराज। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस चलते देश की स्थिति जानने हेतु सरकार अपने प्रतिनिधियों एवम कार्यकर्ताओ से फोन के जरिये हाल चाल जान रही है इसी दौरान प्रयागराज जिले का हाल जानने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी से फोन के माध्यम से वार्तालाप करते हुए उनका उनका हाल चाल जाना और आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करवाने एवम आम जन मानस तक पहुचने पर जोर दिया। गणेश केशरवानी ने भी महानगर के बारे में सही जानकारी दी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया विद्युत कर्मियों का अभिनंदन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज बिजली घर में विद्युत के कर्मचारियों को माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर, सैनिटाइजर वितरण कर, पुष्प वर्षा करते हुए हाथ जोड़कर वंदन एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के दौर में जिस प्रकार से बिजली के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति हेतु अपना पूरा सहयोग समाज के लिए कर रहे हैं वह अतुलनीय है वंदनीय है भारतीय जनता पार्टी ऐसे सभी विद्युत के कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन करती है अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, रूद्र सेन जायसवाल, गिरिजेश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, मनोज मिश्रा, क्षमा दुबे, रेखा यादव, विवेक मिश्रा, विनोद जायसवाल, हिमालय सोनकर, रामनाथ दुबे, सर्वेश पांडे, अखिलेश आदि कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर अभिनंदन किया।
0 टिप्पणियाँ