विकाश कुमार बने प्रदेश मंत्री
प्रयागराज। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी हरिनारायण गिरी ने प्रयागराज मंत्री विकाश कुमार के कार्यो को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्यांश श्रीवास्तव की संतुष्टि पर पदभार में बदलाव कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विकाश कुमार ने कहा कि कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे ऊपर विश्वास किया है उनके इस विश्वास को पूरी जिम्मेदारी एवम पूर्ण निष्ठा से संगठन को गति देने के लिए कार्य करूंगा। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विकाश कुमार को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ