भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 129 वी जन्म जयंती
प्रयागराज। भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 129 वी जयंती पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा साहेब का विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते रहेंगे वह हमेशा सदैव अपने जीवन में न्याय व समता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए सदा प्रयत्नशील रहें उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समाज के लिए कार्य कर रहा है आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण के दौर में बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शो पर चलते हुए असहाय एवं निर्बल शोषित वंचित लोगों की सेवा तन मन धन से कर रहा है आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने निवास पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महानगर के 15 मंडलों के कार्यक्षेत्र में सभी मलिन बस्तियों में जाकर के "हमारी बस्ती स्वस्थ बस्ती" तथा "क्षेत्र में कोई भूखा ना रह जाए कोई भूखा ना सो जाए" अभियान के तहत भोजन सामग्री के पैकेट के संग मास्क और सैनिटाइजरी का वितरण कर रहे हैं
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद विनोद चंद्र सोनकर, रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर अभिलाषा गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल ,डॉक्टर कृतिका अग्रवाल, अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी ,श्याम चंद्र हेला, गिरि बाबा, देवेंद्र नाथ मिश्रा ,राजेश केसरवानी ,गिरजेश मिश्रा ,बृजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, राकेश जैन ,मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल, दिनेश विश्वकर्मा ,रणविजय सिंह, संजय कुशवाहा, कौशिकी सिंह, गौरव गुप्ता ,अजय सिंह, विजय कुमार, भरत निषाद ,अनिल भट्ट, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि महानगर एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने निवास स्थानों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
0 टिप्पणियाँ