Editors Choice

3/recent/post-list

अपराधी को भागने में मदद करने वाले BJP नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में वांछित अपराधी को भागने में मदद करने वाले बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया

कानपुर: (Uttar Pradesh) के कानपुर शहर के बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। भदौरिया पर एक वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के बाद उसे कथित तौर पर भागने में मदद करने का आरोप है। पुलिस कमिश्‍नर असीम अरुण ने इस बात की पुष्टि की थी कि भदौरिया का नाम FIR में शामिल हैं। वीडियो में बीजेपी नेता की उस जगह पर मौजूदगी की पुष्टि हुई थी, जहां से वांटेड क्रिमिनल मनोज सिंह भागा था।के मनोज पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, इसमें हत्‍या, जबरन वसूली और रेप जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला
  • नारायण सिंह भदौरिया गिरफ्तार
  • बीजेपी ने भदौरिया को पार्टी से हटाया

पुलिस ने मनोज सिंंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। नारायण सिंह भदौरिया कानपुर के बीजेपी नेता हैं और शहर के पार्टी संगठन में भी पद संभाल रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस भदौरिया और उनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही थी। आज (शुक्रवार) उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी ने भदौरिया को पार्टी से हटा दिया है। साथ ही पार्टी नेताओं ने उनपर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ