Editors Choice

3/recent/post-list

बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

बीए की छात्रा ने लगाई फांसी 


DEVA TV

प्रयागराज। छोटा बघाड़ा में बीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने छानबीन की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को छात्रा के परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई के कारण तनाव में थी। इसी कारण उसने जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि राम विशाल राय छोटा बघाड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी बिपाशा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रात में किसी पहर बिपाशा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकली। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो उसे आवाज दी गई और दरवाजा खटखटाया। कमरा खोला गया तो अंदर फांसी के फंदे पर बिपाशा लटकी थी। यह देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दिन में करीब 11 बजे कर्नलगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया लेकिन शाम तक पुलिस आत्महत्या की वजह नहीं बता सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ