Editors Choice

3/recent/post-list

विश्व पर्यावरण दिवस एवं सूबे के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने वितरित किए पौधे


नैनी, प्रयागराज। भाजपा नैनी मंडल के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा नैनी मंडल महामंत्री रामजी मिश्र के द्वारा वार्ड 33 काजीपुर नैनी के आनंद नगर मोहल्ले में सैकड़ों की संख्या में घर घर जाकर पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवनी एवं प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष शिवदानी सिंह, समर सिंह , अरविंद राय, विनोद तिवारी, प्रमोद शर्मा, श्याम मिश्र, दुर्गेश मिश्र, रजत दुबे आदित्य पांडेय एवं अन्य सम्मानित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ