भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण
प्रकति का संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की अहम भूमिका रहती है - राम जी मिश्र
DEVA TV / देवा श्रीवास्तव
नैनी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के नैनी मंडल के अंतर्गत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने चक भटाही वार्ड में वृक्षारोपण कर वृक्ष को बचाने व प्रकति का संतुलन बनाये रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर राम जी मिश्र ने कहा कि प्रकति का संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की अहम भूमिका रहती है, साथ ही यह हमें फलों के साथ ही साथ छाया भी प्रदान करते है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष राजू पाठक, राघवेंद्र, नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, नैनी मंडल वृक्षारोपण अभियान प्रभारी रामजी मिश्र, ज्ञानेश्वर शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र, पंकज तिवारी, राकेश जायसवाल, अभिषेक, सुरेश पटेल, रवि मिश्र, एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ