युवक को गोली मारने वाले चारों गिरफ्तार
प्रयागराज। करेली में युवक को गोली मारकर सनसनी फैलाने वाले आरोपी युवकों को पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हो गया है। वहीं गोली लगने से जख्मी युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
गौस नगर, करेली निवासी फैजान का शनिवार रात कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। इस दौरान उसे बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी थी। गोली तो कंधे में लगी थी लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई थी। स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के दौरान उसका पल्सरेट भी कम हो गया था। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस मामले में फैजान के भाई ने चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। करेली एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी मो. आसिफ, अल्तमस इकबाल, शाहिद और मो. जीशान को गिरफ्तार कर लिया। मो. जीशान ने ही शनिवार रात में फैजान को गाली मारी थी। पकड़े गए चारों आरोपी युवकों की उम्र ज्यादा है। बताया जा रहा है कि रात में लड़के नशे में थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गोली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जिशान ने उसे गोली मार दी थी।
0 टिप्पणियाँ