Editors Choice

3/recent/post-list

पुलिस पर किया जानलेवा हमला, दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी हुए घायल

गाजीमियां के मजार पर निशान चढ़ाने आये जायरीनों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी हुए घायल
चौकी इंचार्ज सिकन्दरा की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


DEVA TV

प्रयागराज । बहरिया थाना क्षेत्र में स्थित सिकन्दरा चौकी के कुछ ही दूरी पर गाजी मियां की मजार पर निशान चढ़ाने आये कुछ दबंगों ने लॉक डाउन का उलंघन कर रहे थे। जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज सिकन्दरा शुभनाथ साहनी को हुई।उन्होंने तत्काल अपने पुलिस बल हमराहियों के साथ मजार पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी लोगों से जब लॉक डाउन का पालन करने की बात कही तो दबंग आगबबूला हो उठे।और चौकी इंचार्ज शुभनाथ साहनी से गाली गलौज करने लगे।जब चौकी इंचार्ज ने मना किया और कहा कि चार चार लोग मजार के अंदर जाकर अपनी मुरादे पूरी कर लो।इतने में निशान चढ़ाने आये कुछ दबंगों ने चौकी इंचार्ज से मारपीट करने लगे। पुलिस हमराही में साथ रहे सिपाही नन्दलाल,सुमन यादव,चन्द्रवीर आदि ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया तो सभी पुलिस कर्मियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।जिससे सभी पुलिस कर्मी बुरीतरह से घायल हो गए।


दबंग इतने शातिर किस्म के थे कि महिला सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, और नन्दलाल सिपाही को इतना पीटा की उसका हाथ टूट गया।फिर भी चौकी इंचार्ज सिकन्दरा ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए बवालियों को घटना स्थल से खदेड़ और कुछ को स्वयं दौड़ाकर पकड़ लिया।और घटना की जानकारी तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी।बवाल की सूचना मिलते सीओ फुलपुर राम सागर कई थानों की फोर्स लेकर घटना स्थल पर पहुच गए।तब तक सभी बवाली भागने में कामयाब हो गए थे।पुलिस के मुताबिक दो तीन बवाली पकड़े गए है।उन्हें पुलिस थाने ले आकर आई और उनसे पूछताछ कर रही है।घायल पुलिस कर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। सीओ फुलपुर राम सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य के मैलहा पहुचे घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना और अस्पताल के डॉक्टरों को घायल पुलिस कर्मियों के समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ