Editors Choice

3/recent/post-list

ट्रस्ट की ओर से "लैंगिक समानता" विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया मे हर जगह है - सुशीला यादव


नैनी, प्रयागराज। द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के तत्वाधान में नैनी मेवालाल बगिया स्थित एक रेस्टोरेंट में "लैंगिक समानता" विषय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के जेम्स जॉर्ज ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी के साथ ही जॉर्ज ने बताया कि छोटे - छोटे कार्यक्रम के माध्यम से समूह बनाकर महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है।

इनके बाद वक्त सुशीला यादव ने सम्बोधित करते हुए महिलाओं के आर्थीक सशक्तिकरण हेतु निवेश करने से लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन और समावेशी आर्थीक वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने की बात कही। उन्होंने अर्थव्यवस्था में महिलाओं और बलिकाओ को समाहित करने और कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के साथ - साथ महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकने की भी जरूरत है।

समाजसेविका सुशीला यादव ने वर्तमान में कुछ स्थानों में खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि परम्परागत रूप से समाज मे महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। लैंगिक असमानता का तात्पर्य लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव से है। साथ ही सुशीला जी ने कहा कि समाज की मानसिकता में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं से सम्बंधित मुद्दों पर गम्भीरता से विमर्श किया जा रहा है।


द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया की ओर से जरूरतमंदों को वितरित किया गया राहत सामग्री



द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के अंतर्गत चलने वाले वी.आर.सी प्रोजेक्ट ने गीव इंडिया आर्गेनाइजेशन की मदद से नैनी में मंगलवार को जरूरतमंद परिवार को राहत सामग्री वितरित किया गया। साथ ही सदस्यों ने मास्क और सेनिटाइजर का भी वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ