Editors Choice

3/recent/post-list

भाजपाइयों सहित सांसद एवं महापौर ने पार्षद रोहित मालवीय के निधन पर जताया शोक

भाजपा पार्षद रोहित मालवीय का  कोरोना से हुआ निधन, भाजपाइयों ने जताया शोक

प्रयागराज। भाजपा पार्षद रोहित मालवीय जी का कोरोना संक्रमण से हुए निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया। शोक प्रकट करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि रोहित मालवीय जी प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 80 के लोकप्रिय पार्षद रहे उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी  के सारे कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक  को गहरा आघात पहुंचा है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें  और भाजपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने कहा कि रोहित मालवीय के निधन से सभी का मन आज दुखी है ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी पार्षद  रतन दीक्षित ओपी द्विवेदी गिरजेश मिश्रा बृजेश मिश्रा राजू पाठक राघवेंद्र कुशवाहा प्रमोद मोदी अनुपम मालवीय सचिन जायसवाल सुभाष  राजन शुक्ला किशोरी लाल जायसवाल मनोज मिश्रा शिव मोहन गुप्ता आलोक वैश्य मयंक यादव श्याम प्रकाश पांडे अमर सिंह एवं सभी पार्षदों ने   शोक  संवेदना प्रकट की।

 

सभासद रोहित मालवीय के निधन पर सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने जताया शोक

प्रयागराज।  १ मई २०२१ को भाजपा नेता एवं इलाहाबाद सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रयागराज नगर निगम के वार्ड 80 से भाजपा के पार्षद रहे रोहित मालवीय के निधन पर इलाहाबाद सांसद प्रो० रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतिप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।


पार्षद के निधन पर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने जताया शोक

प्रयागराज। वार्ड नंबर 80 करेली के पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य जुझारू एवं संघर्षशील रोहित मालवीय का शनिवार जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया है। रोहित मालवीय जी कोरोना निगेटिव हो चुके थे परन्तु उनके फ़ेफ़डे पूरी तरह से छतिग्रस्त हो चुके थे। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह नगर निगम के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि इनके परिवार को ये दुख सहन करने की शक्ति दे।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि मैं प्रयागराज की जनता से अपील करती हूं कि जैसै ही अपको या परिवार में किसी को सर्दी बुखार आदि हो तत्काल जांच कराए साथ चेस्ट का सिटी स्कैन कराए ताकि आपके और आपके परिवार के जीवन की रक्षा हो सके। आज से 18 से 45 वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाने के अभियान की शुरूवात की गई है ज्यादा से ज्यादा संख्या वैक्सीन लगवाने हेतु लोगो को प्रेरित करें, अपने तथा अपनो को सुरक्षित करे। 

4 मई को बंद रहेगा नगर निगम कार्यालय - महापौर प्रयागराज

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि दिनांक 4 मई को नगर निगम प्रयागराज द्वारा शोक प्रस्ताव पारित कर बन्द कर दिया जाएगा। आवश्यक सेवायों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ