उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जन्मदिन पर भाजपा यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भरती जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देते हुए
यूपी न्यूज़ : संवाददाता
नैनी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार द्वारा लॉकडाउन का पालन करते हुए जिला यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन सम्मानित पत्रकार बन्दुओं अंग वस्त्र, मास्क देकर सम्मानित किया। वहीं जरूरतमंदों को राहत सामग्री जिसमें दाल चावल आटा सब्जी इत्यादि, अंगवस्त्र, मास्क, सेनटाइजर इत्यादि जरूरत की चीजें देकर मनाया गया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जन्मदिन पर भाजपा यमुनापार जिला उपाध्यक्ष विभव नाथ भरती द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव जी जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जन्मोत्सव, समाज सेवा के रूप में मनाते हुए उनके लम्बी उम्र होने की कामना करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने हेतु पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया।
पत्रकार बन्दुओं एवम भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार यमुनापार
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल कुमार विश्वकर्मा, ओम प्रश मिश्र, विवेकानंद सिंह, अमलेश मौर्य, जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, दिलीप चतुर्वेदी, सरदार पतविन्दर सिंह , सुरेश शुक्ला, सुरेश शुक्ल, प्रवीण पटेल, देवा श्रीवास्तव, रचना त्रिवेदी, राम जी केसरवानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ