अवैध तमंचा देसी बम के साथ दो शातिर अपराधी को लालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालापुर पुलिस ने कसा शिकंजा दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लालापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को लगातार मिल रही है बड़ी सफलता

यूपी न्यूज़ : संवाददाता
प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए गश्त कर रहे थे। तभी अचानक मुखबिर द्वारा सूचना मिली  अमिलिया महेरा मोड़ के पास से दो शातिर अपराधी पल्सर बाइक से आ रहे हैं। जिनके पास अवैध पिस्टल देसी बम होने की संभावना है। सूचना मिलते ही फौरन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए सामने से पुलिस को आते देख शातिर अपराधी गाड़ी मोड़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन घेराबंदी करके दोनों अपराधी राहुल कुमार दुबे शिव शंकर पांडे को दो देसी तमंचा कारतूस देसी बम के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया। जेल कार्रवाई करने में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक जयचंद गिरी कांस्टेबल शिवकुमार कांस्टेबल हरीश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।