भजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी व अन्य पदाधिकारीगण उप मुख्यमंत्री के चित्र पर मिठाई खिलाते हुए
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रुप में मनाया इस अवसर पर उन्होंने माननीय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जी के सचित्र पर तिलक लगाकर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करके प्रभु से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए गरीब एवं जरूरतमंदों को राशन सामग्री एवं प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक केक काटकर ,फल एवं लड्डू बांटकर सभी ने उन्हें बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सर्व पूर्व पार्षद गिरि बाबा, बृजेश मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी, टीएन दीक्षित, प्रदीप पांडे,गिरजेश मिश्रा, अमर सिंह ,मनोज मिश्रा, ऋषि केसरवानी, रणविजय सिंह राम बहादुर सिंह, मुकेश लारा, विवेक मिश्रा, मनीष केसरवानी ,अजय तिवारी ,सर्वेश पांडे ,प्रयागदत्तगुप्ता अमित गुप्ता, रजत गुप्ता, एवं महानगर, मंडल एवं सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण अपने क्षेत्रों में जन्मदिन मना कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ