Editors Choice

3/recent/post-list

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने रसोई घर चलाने वाले कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन


भाजपा महानगर अध्यक्ष ने रसोई घर चलाने वाले कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज स्थित कार्यालय में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन बनाने वाले रसोई घर चलाने वाले  कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए अभिनंदन  किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने से इस संक्रमण के काल में जिस प्रकार से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन पका कर और वितरण करके कोरोना योद्धा के रूप में अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए सेवा करने का कार्य किया है। वह वंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान कार्य करने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से नमन एवं वंदन करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, टी एन दीक्षित, संतोष सोनकर, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक ,विवेक मिश्रा ,मनीष केसरवानी, मोहम्मद चांद, राजू सिंह ,राजन  शुक्ला ,अमन केसरवानी  ,हिमालय सोनकर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ