Editors Choice

3/recent/post-list

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन




भाजपा महानगर अध्यक्ष ने  सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं का  किया अभिनंदन

प्रयागराज। बुधवार को जय शिवसेना भारत  के तत्वाधान में आयोजित के अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं को  मीरापुर  में माला पहनाकर हैंड सेनीटाइजर एवं मास्क वितरण करते  हुए हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की जिस प्रकार इस संक्रमण के दौर में आप सभी  कोरोना योद्धा  बन करके अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना फर्ज निभाते हुए समाज के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। वह अतुलनीय एवं वंदनीय है भारतीय जनता पार्टी आप सभी के प्रति हृदय से नमन एवं अभिनंदन करती है।  इस अवसर पर   जय शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक ठाकुर एवं मधुसूदन निषाद जी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से  गिरि बाबा ,अभिषेक ठाकुर, मधुसूदन निषाद ,राजेश केसरवानी, बृजेश मिश्रा, विवेक अग्रवाल श्याम प्रकाश पांडे  आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ