संकर्षण महाराज बने प्रदेश परिषद कार्यकारिणी सदस्य
यूपी न्यूज़
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ने संकर्षण जोशी शरण महाराज को नमामि गंगे प्रकल्प जिला संयोजक से प्रदेश परिषद सदस्य बनाया है। अपने नये दायित्व पर संकर्षण महाराज ने जिला, काशी क्षेत्र, प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने का भरोसा दिया है।
संकर्षण महाराज ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी, भाजपा आशुतोष टंडन ने किया है। उन्होंने आगे रिपोर्ट दी कि 17 जनवरी को लखनऊ में बैठक होने वाली है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। प्रदेश परिषद कार्यसमिति का सदस्य बनने पर संकर्षण महाराज को नमामि गंगे काशी क्षेत्र सह संयोजक राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शाक्या मंडल अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री हरियाणा चेयरमैन संदीप जोशी सहित तमाम भाजपाई एवम समाजसेवियों ने बधाई दी। इसके साथ ही माँ कामाख्या संस्थान बिहार, प्रयागराज, हरियाणा एवं रायपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं शिष्य ने इस मनोनयन पर संकर्षण महाराज को बधाइयां दी है।
यूपी न्यूज़ - प्रयागराज
0 टिप्पणियाँ