UP न्यूज प्रयागराज।
प्रयागराज, 11 जनवरी 2020। एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों संग आज तिरंगा यात्रा निकालकर सीएए का समर्थन किया।
जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों के साथ अपने मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकालकर पैदल मार्च करते हुए नैनी, नया यमुना ब्रिज, के पी कालेज व सिविल लाइंस होते हुए कुल 12 किमी की दूरी तय करके सुभाष चौराहा पर अपनी तिरंगा यात्रा सम्पन्न की है। इस अवसर पर प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि सीएए में किसी की भी नागरिकता लेने का नही बल्कि भारत वर्ष के पूर्व अंग बंगलादेश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को जोकि भारत मे 5 वर्ष से अधिक समय से अनवरत रह रहे हों मात्र उन्हें नागरिकता देकर उनकी मानवीय रक्षा करना है। इस अवसर पर अमित कुमार मिश्र, जगदीश त्रिपाठी, राजीव कुमार, अनिल, राकेश, गुरुदीप सिंह, अनुराधा, मालती, सीमा व शत्रुघ्न सिंह आदि सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे व पूरे यात्रा में प्रयागराज भारत माता की जय, जय हिंद व वंदे मातरम के नारों से गूँजता रहा।
0 टिप्पणियाँ