प्रयागराज: चार पहिया वाहन की टक्कर से मवेशी गंभीर रूप से घायल
मौके पर समय से नहीं पहुंची नगर निगम की सहायता, इलाज के बिना तड़पता रहा मवेशी
DEVA TV
प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में रविवार रात एक चार पहिया वाहन की तेज रफ्तार ने एक मवेशी को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब चीनी मिल से लेप्रेसी रोड की ओर जा रहे एक वाहन ने मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, और संभवत: वाहन को भी काफी क्षति पहुंची। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, नगर निगम और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी का भी संपर्क नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक मवेशी गंभीर अवस्था में तड़प रहा था, और उसे कोई चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई थी।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में तत्काल मदद उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि घायल पशुओं को समय रहते उपचार मिल सके और अनावश्यक पीड़ा से बचाया जा सके।
0 टिप्पणियाँ