Editors Choice

3/recent/post-list

गोविंद नगर से कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी जी देरशाम कानपुर पहुंचे


UP न्यूज़

कानपुर- गोविंद नगर से कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी जी देरशाम कानपुर पहुंचे।
यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर जुबानी हमले किए तो वहीं विरोधी दलों के नेताओं को डराने का आरोप भी लगाया। कहा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती प्रचार करने नहीं आ रहे, क्योंकि उनके पेच कस दिए गए हैं। पर कांग्रेस पार्टी भाजपा से डरने के बजाए इनसे लड़ेगी। जनता के सहयोग से 2022 में प्रदेश की सत्ता योगी सरकार को बेदखल करेगी।

इसलिए ले रहे पाकिस्तान का नाम 
पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी जी ने कहा भाजपा के नेता मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए पाकिस्तान के मामले में ही बोलते है। आम जनता की समस्याओं से उनका लेना देना नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कारखाने बंद हो रहे हैं। जो सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे सकती, उसको बिजली के रेट बढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद भी डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार अलग अलग टैक्स डीजल पेट्रोल पर लगा रही हैं। जिस कारण बाइक से चलना भी मुश्किल हो रहा है।

करिश्मा को जितानें की अपील 
कांग्रेस की सरकार के दौरान लाल इमली सहित कानपुर की अन्य फैक्ट्रियां चल रही थीं, लेकिन 2014 में मोदी सरकार आने के बाद उद्योगनगरी बेपटरी हो गई। होजरी से लेकर टेनरी उद्योग में ताले पड़ गए। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि झूठ बोलने वालों को सत्ता से बाहर किया जाए। प्रमोद तिवारी जी ने लोगों से अपील की गोविंद नगर से कांग्रेस की उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर से भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें।
करिश्मा ठाकुर के विधायक चुने जाने के बाद साउथ का विकास होगा। यहां की वह आवाज बनेंगी।

उन्नाव केस का किया जिक्र
प्रमोद तिवारी जी ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्मी एसी में रखे जाते हैं, जबकि पीड़िता जेल में रखी जाती हैं। उन्होंने उन्नाव कांड का जिक्र करते हुए बताया कि योगी सरकार अपने प्यारे आरोपी विधायक को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। पीड़िता को मारने का प्रयास भी किया गया। जब कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया, तब कहीं पीड़िता को न्याय की आस जगी।



महराजगंज जिले के मधवलिया गो-सदन में गायों की मौत का पर प्रमोद तिवारी जी ने कहा, सीएम के जिले में गायों की मौत हो रही हैं, पर सूबे के मुखिया को जानकारी नहीं है। कहा, गाय के नाम पर भाजपा वोट मांगती है, लेकिन उन्हें भोजन उपलब्ध नहीं कराती। कहा, कानपुर में प्रवेश करते हुए हमें सड़क पर अन्ना मवेशी दिखे। ये मवेशी जहां किसानों को फसलों को अपने पैरों से रौंद रहे हैं तो वहीं सड़क पर लोगों को शिकार बना रहे हैं। इसकी जवाबदेही सरकार की है।

कांग्रेस नहीं डरने वाली
प्रमोद तिवारी जी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। चाहे सीबीआई से लेकर ईडी को लगा दें पर इनके सामनें कांग्रेसी नहीं झुकेंगे। प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी दलों के नेताओं के पीछे एजेंसियों को लगा दिया गया है और यही वजह है कि उत्तर प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय दलों के नेता प्रचार से अपने को दूर रखा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ