Editors Choice

3/recent/post-list

19 वर्षो से मदद की आस में पूर्वांचल महासमिति



19 वर्षो से मदद की आस में पूर्वांचल महासमिति

यूपी न्यूज़ 
(देवाशीष श्रीवास्तव) नैनी, प्रयागराज। पूर्वांचल महासमिति नैनी प्रयाग की ओर तरफ से 19 वर्षो से मदद की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन प्रशासन के सौतेले व्यवहार के कारण समिति के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत मुख्य मंत्री से की है। यह बाते बुधवार को नैनी काटन मिल तिराहे स्थित प्रधान कार्यायल में आहुत की गयी बैठक के दौरान अध्यक्ष अरूण यादव ने कहीं। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन के प्रति रोश व्यक्त किया। समिति के वरिष्ठ संरक्षक दया नंद पांडेय ने कहा कि हर वर्ष के भांती इस बार भी अरैल घाट पर लाखों की संख्या में छठ पूजा में शामिल महिलाएं एकत्रित होंगी। इस महा पूर्व में कुछ ही दिन शेष बचे हुए है। लेकिन प्रशासन की तरफ से एक भी अधिकारी ने घाट का निरीक्षण नहीं किया। वरिष्ठ सदस्य आलोक ने कहा कि घाट की सफाई से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में समिति के पदाधिकारी अपने कार्य का जिम्मेदारी से निर्वाहन करते है। लेकिन इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका के कारण घाट की स्थिति काफी दैनिय हो चुकी है। जिसके कारण श्रद्धालुओं के बीच अप्राकतिक आपदा होने की संभावना है। प्रशासन को चाहिए कि वे घाट की समतलीकरण व बैरिकेटिंग की व्यवस्था पर्व करा दें। जिससे यह महापूर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर राजेष्वर सिंह, दिलीप यादव, जेपी यादव, प्रमोद सिंह,  अभिषेक पाठक, चंद्रभान सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र तिवारी उर्फ मास्टर साहब सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ