Editors Choice

3/recent/post-list

विस्तार में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को मंत्री बनाए जाने के लगाए जा रहे हैं कयास


विस्तार में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई को मंत्री बनाए जाने के लगाए जा रहे हैं कयास

प्रयागराज। प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा से विधायक हर्षवर्धन वाजपई को ब्राह्मण होने का लाभ मिल सकता है। जी हां इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पुनः होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार ब्राह्मण चेहरे को प्राथमिकता दी जा सकती है। नए युवा ब्राह्मण चेहरे को मंत्रिमंडल में स्थान देकर योगी सरकार ब्राह्मणों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेगी। सूत्रों की माने तो योगी सरकार हर्षवर्धन बाजपेई को मंत्रिमंडल विस्तार में स्थान दे सकती है। बता दें कि प्रयागराज की शहर उत्तरी से हर्षवर्धन बाजपेई ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ