महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव
DEVA TV
नैनी, प्रयागराज। दूरवाणी नगर ए.डी.ए. काँलोनी में स्थित महर्षि विद्या मन्दिर नैनी प्रयागराज में धूमधाम एवं हर्वोल्लास के साथ दीपावली महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चन्दोला के दिशा निर्देशन में दीपावली उत्सव मनाने की सम्पूर्ण तैयारी एक दिन पूर्व कर ली गयी। 09 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को सायंकाल के समय विद्यालय प्रागंण को खूब सजाया गया। सर्व प्रथम बुद्धि के दाता एवं विध्नविनाशक भगवान गणेश एवं धन के देवी माता लक्ष्मी की पूजार्चन वैदिक पद्धति के अनुसार प्रधानाचार्या द्वारा किया गया। तत्पश्चात् प्रांगव में रखे हुए दीपों को प्रज्वलित किया गया।
दीपों से जगमगाता प्रांगण टिमटिमाते तारों से युक्त आसमान की भाँति प्रकाशित हो रहा था । इस पवित्र अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे। रोशनी के इस त्योहार को पूरा विद्यालय परिवार अत्यन्त खुशी एवं उत्साह के साथ मनाया। इस धार्मिक त्योहार का बहुत ही महत्व है क्योंकि यह अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। लोग हर्ष एवं उत्साह से अपने घरों को खूब सजाते हैं दीये जलाते हैं उपहारों का आदान प्रदान करते हैं।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चन्दोला ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हिन्दुओं के त्योहारों में से एक है जिसे पूरे देश मे अत्यन्त भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है । लोग इस त्योहार को पाँच दिनों तक मनाते है। हर दिन अलग-अलग तरीके से देवी –देवताओं का श्रद्धा एवं समर्पण के साथ पूजार्चन करते है। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 टिप्पणियाँ