![]() |
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता का स्वागत करते भाजपाई |
- मंत्री नन्दी ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
- मंत्री नन्दी ने गीत गाकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया
- भाजपा कार्यकर्ताओं के फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल
- प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी और चौक मंडल में आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही हुई फूलों की वर्षा
प्रयागराज। रंगोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी मंडल और चौक मंडल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगा कर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़े।
मंत्री नन्दी सबसे पहले भाजपा नैनी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए कॉलोनी के डी ब्लॉक में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। जहां मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री नन्दी को अबीर-गुलाल लगाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं मंत्री नन्दी ने भी गीत गाकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंत्री नन्दी ने गीत गाते हुए कहा
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी के साथ ही प्रदीप तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, राजेश तिवारी, बीबी सिंह, जयशंकर मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, सुनील जायसवाल, जितेंद्र निषाद, गुरू प्रकाश राव, रामजी मिश्र, रवि मिश्रा, करण सिंह, धर्मराज पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत दुबे, बीवी सिंह, सतीश शाक्य, महेंद्र भारती, अनुराग चंदेल, रवि गोस्वामी, अमित पाण्डेय, नीरज शर्मा, विधान तिवारी, राजकुमार भारतीय आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजपा महानगर श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह ने किया।
0 टिप्पणियाँ