भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के द्वारा प्रयागराज के सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को दीनदयाल रत्न से सम्मानित किया गया
DEVA TV
प्रयागराज। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला प्रयागराज महानगर गंगापार यमुनापार के द्वारा जिले के सम्मानित सामाजिक संस्थाओं का स्वागत एवं सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रकोष्ठ, विभाग, एवं प्रकल्प के प्रदेश मुखिया ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं संपूर्ण समाज को एकता के सूत्र में बांधकर समाज के निर्बल निर्धन और कमजोर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर समाज को शक्तिशाली बनाने में अपनी सबसे बड़ी भूमिका निभाता है उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर संस्थाएं बिना सरकारी सहायता लिए स्वयं से आत्मनिर्भर होकर समाज को आत्मनिर्भर बना रही है जो देश के प्रति उनकी सबसे बड़ी तपस्या है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं जमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने में सामाजिक संस्थाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है उन के माध्यम से मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंच रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी सामाजिक संस्थाओं को सरकार और संगठन के माध्यम से सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के साथ चित्र प दीप प्रज्वलित कर स्वास्तिक वाचन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि इस अवसर पर प्रयागराज जिले के 352 सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को दीनदयाल रत्न सम्मान से अलंकृत प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम का संचालन यमुनापार जिले के संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुभाष वैश्य, राजेश केसरवानी, वरुण गिरी,सत्यम पांडे, पार्थ श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे ,नवीन शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, जूही जायसवाल, आभा मधुर श्रीवास्तव, आभा सिंह, अभिषेक ठाकुर, विवेक गौड़,रश्मि जायसवाल, चंदन शुक्ला गगन गुप्ता, नीरज केसरवानी, बबीता जायसवाल, एवं सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के एवं सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यमुनापार कलाकार संघ को दीनदयाल रत्न से किया गया सम्मानित
DEVA TV
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला प्रयागराज महानगर गंगापार यमुनापार के द्वारा जिले के सम्मानित सामाजिक संस्थाओं का स्वागत एवं सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित किया गया। जिसमें यमुनापार के कई संस्थानों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को दीनदयाल रत्न से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कला एवं कलाकारों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने वाली यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव को दीनदयाल रत्न से सम्मानित किया गया। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थान माँ माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव एवं भारत उदय सेवा संस्थान, ग्रामीण उत्थान सेवा समिति सहित यमुनापार की अन्य कई संस्थानों के पदाधिकारियों को भी दीनदयाल रत्न से सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ