भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
DEVA TV.
प्रयागराज। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में भारतीय जनता पार्टी महानगर के अधिकारियों कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए संदेश को मार्गदर्शन के रूप में लेते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्याम चंद्र हेला ने किया। इस अवसर पर देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, शिखा रस्तोगी, सचिन जायसवाल, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रीता सिंह, प्रेमलता राय, अनीता पांडे, राधिका पाल, बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, दुर्गेश प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, संस्कार सिन्हा आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी।
0 टिप्पणियाँ