फाफामऊ गोलीकांड : आरोपियों के घर गरजा बाबा का बुल्डोज़र
DEVA TV.
प्रयागराज। फाफामऊ के रुदापुर गांव में शनिवार को ख़ुर्शीद अहमद द्वारा मुबसिर अहमद पर फायरिंग कर एक की हत्या और 2 सदस्यों को घायल कर फरार हो जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए रविवार को उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण चिन्हित कर गिराना की कार्रवाई शुरू की।
हालांकी 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तार नही कर पायी है
बता दें कि गांव में मुबसिर अहमद और खुर्शीद अहमद दोनों पड़ोसी हैं। खुर्शीद अहमद के पक्ष के द्वारा मुदस्सिर अहमद, मुस्बिर अहमद और आकिब अहमद पर गोली चलायी गई। जिसमें तीनों घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पर मुबस्सिर अहमद की मौत हो गई। मुदस्सिर अहमद और आकिर अहमद की हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें खुर्शीद अहमद, मोहम्मद जैद, जावेद और एक अन्य नामजद आरोपी सामने आये। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार तीनों अपनी कार से अपने घर रुदापुर आ रहे थे। घर के करीब खुर्शीद अहमद पक्ष के लोग रास्ते में मिल गए। वहां दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर कहासुनी शुरू हुई। खुर्शीद अहमद पक्ष के लोग तहस में आ गए और दनादन चार फायर झोक दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में जमीन को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा है।
0 टिप्पणियाँ