Editors Choice

3/recent/post-list

एम्बुलेंस में गुंजी किलकारी, जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ


एम्बुलेंस में गुंजी किलकारी, जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ

DEVA TV.

नैनी, प्रयागराज। प्रयागराज जिले में महिला लेबर पेन होने की सुचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 तत्काल मौके पर पहुंची। महिला को ज्यादा पसव पीड़ा होने के कारण एम्बुलेंस कर्मी की सूझबूझ ने आशा बहू की सहायता से एम्बुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। अच्छी बात ये है की जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ है।

उक्त मामला दांदुपुर नैनी का बताया जा रहा है। अंगूरा देवी पत्नी पुरामणि,   दांदुपुर की निवासिनी है। अधिक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 नम्बर पर काल डायल कर के एमरजेंसी में एम्बुलेंस बुलाई। जिसके कुछ दूर जाने के बाद ही महिला को और अधीर दर्द होने लगा, तो एम्बुलेंस कर्मी संदीप कुमार यादव व चालक दीपू से देखा नहीं गया। उन्होंने आनंद फानन में नजदीक में ही रहने वाली आशा बहु प्रतिभा तिवारी से संपर्क कर उन्हें बुला लिया। जिसके बाद एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का प्रसव कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जच्चा - बच्चा दोनों स्वस्थ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ