DEVA TV.
प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र के नैनी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोली से जख्मी युवती एसआरएन अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूल रही है। वारदात उस समय हुई जब युवती से मिलने उसके घर युवक गया था। गोली किसने मारी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे हैं।
नैनी के चक हीरानंद मोहल्ले में बुधवार भोर में छात्रा के घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहा हैं। प्रेमी जोड़े एक ही क्लास में पढ़ते थे। सहेली ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग चल रही थी।
दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो गई थी। भोर में जब युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पिता को इसकी भनक लग गई और बताया जा रहा है कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दोनों को गोली मार दी। जबकि अभी ये बात आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुयी है। हालांकि लड़की जीवन और मौत के बीच एसआरएन अस्पताल में संघर्ष कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि मृतक अरुणव सिंह की मौत हो गई है। और लड़की आयुषी घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों नैनी के स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर कॉमर्स के छात्र हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता ढाबा संचालक है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है। वह रात को ढाबा से लौटे तो पिस्टल निकालकर मेज पर रख दिया। सुबह गोली चलने की आवाज सुनी तो वह छत पर गए। देखा तो लड़का मृत अवस्था में पड़ा था और लड़की घायल थी। उसने सुबह 5:25 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके छत पर एक लड़का मृत अवस्था में पड़ा है। एंबुलेंस व्यवस्था करें। तब पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की इंटर कामर्स की छात्रा है। लड़का भी इंटर का छात्र था।
0 टिप्पणियाँ