Editors Choice

3/recent/post-list

कलयुगी बेटे बने जान के दुश्मन

 


कलयुगी बेटे बने जान के दुश्मन

नैनी, प्रयागराज। प्राचार्य पद से सेवा निवृत वृद्ध धर्मपाल प्रजापति के अपने दो बेटे ही उनकी चल अचल संपत्ति हथियाने के लिए उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। पीड़ित प्राचार्य ने एस.एस.पी. प्रयागराज को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पहली पत्नी के दोनों पुत्रों अंजनी कुमार और अशोक कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मेजा तहसील के खीरी थानान्तर्गत ग्राम इटवा कला निवासी सेवानिवृत प्राचार्य धर्मपाल प्रजापति वर्तमान में घर में ही रहते हैं। उनका कहना है कि पहली पत्नी के दोनों पुत्र अब वृद्धावस्था में जमीन के लिए विवाद कर रहे हैं। उनकी मंशा है कि पिता को मारने के बाद उनकी दूसरी पत्नी के दोनों पुत्रों अरूण कुमार एवं उसके छोटे भाई की जमीन भी हड़प ले। उनका आरोप है कि दूसरी पत्नी के लिए अनुचित बातें सोशल मीडिया में पोस्ट कर पहली पत्नी के दोनों पुत्र अपमानित करते रहते हैं। कभी दूसरी पत्नी के दोनों पुत्रों को गलत तरीके से फंसाने की कोशिशें करते हैं। इस सब से परेशान रिटायर्ड प्राचार्य ने एस.एस.पी.से अपने बिगड़ैल बेटों से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ