Editors Choice

3/recent/post-list

भाजपा यमुनापार ने अरैल घाट पर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस





भाजपा यमुनापार ने अरैल घाट पर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

नैनी, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में नैनी स्थित अरैल घाट के निकट योग दिवस मनाया योग दिवस का शुभारंभ योग गुरु सूर्या जी ने किया। इस अवसर पर कपाल भारती, अलोम विलोम एवं पद्मासन जैसे कई योग किये।

अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने घर पर रहकर योग मनाने का अनुरोध किया है। जिसे देखते हुए आज हम यमुनापार के मुख्य पदाधिकारीगण  सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य कार्यकर्ताओ को योग के प्रति जागरूक किया गया। योगाभ्यास भी करवाया गया।



आईटी प्रभारी मनोज गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार ने योग करें - निरोग रहें का संदेश दिया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग गुरु सूर्या जी,  संकर्षण महाराज जी, महन्त लाल बाबा जी, सरदार पतविन्दर सिंह, ओम प्रकाश सहित अन्य लोगो ने योग किया और योग के प्रति लोगो को जागरूक भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ