प्रयागराज। राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्वसम्मति से प्रयागराज जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता को नियुक्त किया गया। जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर बंसल ने किया। इसके उपरांत नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह विश्वास कर हमे जिले की जिम्मेदारी प्रदान की है उस पर शत प्रतिशत पूरी ईमानदारी एवम पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।
मयंक को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में हर्ष
मयंक गुप्ता को राष्ट्रीय सशक्त हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। देवा श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अमन गुप्ता, विजय राणा, अनिरुद्ध पटेल समेत अन्य लोगो ने बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ