लड़की को दिया शादी का झांसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
DEVA TV
प्रयागराज। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके सगे भाई के दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। काफी दिनों से शादी करने का झांसा देकर वह युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कीडगंज निवासी आरोपी राज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी बात पुलिस के सामने बताई। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियाे भी बना लिया था। वह वीडियो दिखाकर हमेशा वायरल करने की धमकी देता रहा। इसके बाद धीरे धीरे वह हमसे 2 लाख रुपए भी लिया।
घर आने पर शुरू हुई थी बातचीत, बहकावे में आ गई पीड़िता
पुलिस के मुताबिक, राज सोनकर अक्सर अपने दोस्त के घर जाता था। वहीं पर उसकी बहन से मुलाकात हुई थी। उसने पहले दोस्ती की फिर उससे शादी करने की बात करने लगा। पीड़िता भी उसके बहकावे में आ गई। बीते चार फरवरी को भी उसने दबाव बनाकर पीड़िता को दिल्ली बुलाया। वहां भी होटल में रखा और दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया और पिटाई भी की। युवती ने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी तो परिवार वाले दिल्ली जाकर उसे अपने साथ प्रयागराज लाए। इसके बाद पीड़िता भी न्याय के लिए थाने पहुंची। सिविल लाइंस के प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ