Editors Choice

3/recent/post-list

तुर्कि और सीरिया आये भूकंप पीड़ितों के लिए नमाजियों ने मांगी, बोले हम हैं पीड़ितों के साथ





भूकंप पीड़ितों के लिए नमाजियों ने मांगी दुआ

प्रयागराज में नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर जुटे नमाजी, बोले हम हैं पीड़ितों के साथ

DEVA TV

तुर्कि और सीरिया में भूकंप से हालात बिगड़ने लगे हैं। यहां अब तक 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि घायलों की संख्या करीब 64 हजार तक पहुंच चुकी है। आज शुक्रवार को प्रयागराज में नमाजियों ने नमाज अदा करने के बाद चौक स्थित जामा मस्जिद के बाहर जुटे। यहां तुर्किये और सीरिया में भूकंप पीड़ितों के सुरक्षित रहने की दुआ भी की गई। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मौजूद नमाजियों ने कहा, हम भारतीय भूकंप पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हर संभव मदद करेंगे। यहां हसीब अहमद, शकील अहमद, अफसर महमूद, नूर अहमद, मो. हसीन, जावेद खान, इफ्तेखार अहमद, सिराज अहमद सहित बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे।


“भारत से प्रेरणा ले दूसरे देश”

हसीब ने कहा, हम भारतीय हैं। तुर्किये और सीरिया में भूकंप आने के बाद जिस तरह से वहां लोगों की जानें जा रही हैं इसे देखते हुए भारत सरकार पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गया है।भारत ने अपनी टीम भी वहां पीड़ितों के बीच भेजी है जो वहां लोगों की मदद कर रही है। भारत सरकार से सबक सीखते हुए विश्व के अन्य देशों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।

बता दें कि भूकंप के चलते तुर्किये के अंटाक्या, सनलिउरफा और सीरिया का अलेप्पे शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका हैं। यहां अभी भी लोग डरे और सहमें हुए हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ