Editors Choice

3/recent/post-list

विहिम जमुनापार अध्यक्ष बने सुनील केसरवानी



विहिम जमुनापार अध्यक्ष बने सुनील केसरवानी

 DEVA TV

प्रयागराज। विश्व हिन्दू महासंघ प्रयागराज की एक बैठक अरैल स्थित ब्रम्हर्षि लाल बाबा के आश्रम में जिलाध्यक्ष अमित कुमार केशरवानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सन्त रविदास जयन्ती पर प्रदेश अध्यक्ष  भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी गयी। बैठक में उपस्थित सम्भाग प्रभारी राम प्रसाद यादव व मण्डल प्रभारी राजकुमार केशरवानी ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत 10 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा जिला कार्यालय मुट्ठीगंज से उठकर सुदामा कुटी अरैल पहुंचेगी। जहाँ सामाजिक समरसता हिन्दुत्व का प्राण है, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति व मुख्य वक्ता धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य महन्त हरि ओम पाठक का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में संगठन को शक्तिशाली बनाने के लिए सुनील केशरवानी को जमुनापार का अध्यक्ष व राहुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को मुख्य जिला एवं सम्भाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ