Editors Choice

3/recent/post-list

स्वामी विवेकानंद नौजवानों के आदर्श है : राजेश केसरवानी


स्वामी विवेकानंद नौजवानों के आदर्श है : राजेश केसरवानी


DEVA TV.

प्रयागराज। अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप प्रयागराज के तत्वाधान पर राजा 12 स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क मुट्ठीगंज में स्वामी विवेकानंद जी की 120 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद नौजवानों की आदर्श हैं उन्होंने देश के नौजवानों को राष्ट्रवाद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र समाज और देश के प्रति नौजवानों की क्या भूमिका है उस पर चिंतन करते हुए इस देश के नौजवानों को सच्चा पाथेय दिया। कार्यक्रम के संयोजक अभिलाष केसरवानी जी रहे।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से विवेक अग्रवाल रश्मि जायसवाल , प्रीति रूहेला अजय अग्रहरि, किशन चंद्र जायसवाल, प्यारेलाल जायसवाल, सत्या जायसवाल, सरदार पतिबिंदर सिंह मनोज केसरवानी विजय कृष्ण मेहता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ