राजेश शुक्ला भारतीय पत्रकार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
DEVA TV : आपकी आवाज - आपके साथ
प्रयागराज। भारतीय पत्रकार सभा की एक बैठक केन्द्रीय कार्यालय मे सभा के संरक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सम्पादक राजेश भगवत शुक्ला को सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राजेश शुक्ला विभिन्न मीडिया संस्थानों के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत कर वर्तमान मे एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के सम्पादक के पद पर रहते हुए जनहित मे दबे, शोषित, पीड़ित, गरीब, मजनूमो की आवाज बनकर समाज की सेवा कर रहे है। उनके मनोनयन पर सर्वश्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, अरविन्द सिंह बिसेन, राजेश सिंह, राजीव गहरवार, मनोज शुक्ला, रवी गुप्ता, संदीप मिश्रा, अरविन्द गुप्ता, वीरेन्द्र यादव, एस पी सिंह, अजय प्रताप सिंह, फते मोहम्मद रोहित सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ